आगरा। आगरा नगर निगम में सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की एकता की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली। सेनेटरी सुपरवाइजर संघ की कार्यकारिणी के गठन के साथ ही राष्ट्रीय सफाई कामगार संगठन का इसमें विलय कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से चौधरी संतोष डागोर और सुनील पारस ने की।
भगवान वाल्मीकि के आशीर्वाद से संगठन का शंखनाद
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के सभी पदाधिकारियों और साथियों ने भगवान वाल्मीकि जी के समक्ष पुष्प माला अर्पित कर और उनका आशीर्वाद लेकर की। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे एक जुट होकर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करेंगे और कर्मचारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित निराकरण कराएंगे।
राष्ट्रीय सफाई कामगार संगठन का विलय
संगठन को और अधिक शक्तिशाली और प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय सफाई कामगार संगठन के मंडल अध्यक्ष सोनू चौहान के नेतृत्व में पूरे संगठन का सेनेटरी सुपरवाइजर संघ में विलय किया गया। इस ऐतिहासिक निर्णय का वहां मौजूद सभी साथियों ने स्वागत किया। दोनों संगठनों की पूर्ण सहमति से राजकुमार विद्यार्थी को सेनेटरी सुपरवाइजर संघ का ‘संस्थापक’ नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन
बैठक में संघ को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
स्थाई प्रकोष्ठ: दीपक झांगारे और संजय पाथरे को उपाध्यक्ष तथा कमल सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया।
संविदा प्रकोष्ठ: राजेश साहू को संरक्षक, अमित सत्यार्थी को उपाध्यक्ष और राजेश चौहान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
आउटसोर्सिंग प्रकोष्ठ: अरुण नरवार और विशाल पवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रमुख उपस्थिति
इस कार्यक्रम में रंजीत नरवार, चौधरी संतोष डागोर, सुनील पारस, राजकुमार विद्यार्थी, सोनू चौहान, दीपक झगारे, सेठ कमल सिंह, मनोज गहचंद, संजय लहरी, अमित सत्यार्थी, अरुण नरवार, दिलीप खरे, पिंटू लाल, दिलीप चौहान, बंटू भारती, संजय शाह, मनीष चौहान, हृदेश चौहान, सुरेश चौहान, दीपक चंचल, अर्जुन पाथरे, सुरजीत चौहान, पिंटू साहू, राजकुमार चौहान और विशाल देव पवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
- गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे - October 6, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का महाप्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- ‘कोई नहीं बचेगा’ - October 6, 2026
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026