Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य (MLC Election) के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की एक सीट हार गई और एक सीट जीत गई। शिक्षक सीट (Teacher seat) पर भाजपा (BJP) को हार का मुंह देखना पड़ा। स्नातक सीट (Graduate seat) पर अलीगढ़ (Aligarh) के मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी (Manvendra Pratap Singh) चुनाव जीत गए। इस मामले में लाइव स्टोरी टाइम (Live story time) ने बातचीत की भाजपा बृज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी Media in-charge Maval Tiwari) से।
सहयोग के लिए आभार जताया
श्री तिवारी भाजपा की जीत से उत्साहित हैं। कहते हैं कि हमने पहली पार पार्टीगत चुनाव लड़ा है। स्नातक सीट पर अच्छी जीत हुई है। शिक्षक सीट पर कहां कमी रह गई, हमारे नेतागण इसकी समीक्षा कर रहे हैं। हमारी रणनीति के कारण शिक्षक सीट पर कब्जा जमाए बैठे गुट विशेष का वर्चस्व समाप्त हुई है। वित्तविहीन कॉलेजों की समस्याएं हमारे संज्ञान में हैं। इस ओर भी ध्यान देंगे। आप देखेंगे कि अगले चुनाव में पार्टी शतप्रतिशत सीटों पर विजयश्री का परचम फहराएगी। उन्होंने चुनाव में सहयोग करने के लिए बृज क्षेज्ञ अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी (Rajnikant maheshwari) की ओर से सभी का आभार प्रकट किया है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026