पिछले महीने के आखिरी दिनों और जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश ने आगरा के लोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी थी, लेकिन पिछले दो हफ्तों से शहर में बादलों की आवाजाही तो जारी है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए लोग तरस गया हैं। इसी बीच कभी-कभी धूप और बादलों के छाए रहने से उमस गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
आगरा में शुक्रवार सुबह 8 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन इस दौरान पूर्वी हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान धूप और बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगरा में आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। अभी मानसून का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। आगरा में शुक्रवार को बारिश के कोई आसार नहीं है। आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना बन रही।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026