भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजा पत्र
हर चुनाव की अलग सूची होने से समस्या
मतदादाताओं क नाम हो जाते हैं गायब
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा मंडल व्यापार संगठन नेताओं ने मांग की है भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मांग की है एक देश एक मतदाता सूची’ तैयार की जाए। इससे अनेक लाभ हैं। मतदाता मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं होंगे। भारत सरकार का खर्चा भी घटेगा।
संगठन के नता रिंकू अग्रवाल ने बताया कि भारतवर्ष में सभासद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, छावनी परिषद, विधानसभा एवं लोकसभा अन्य के लिए समय-समय पर चुनाव कराए जाते हैं। इन चुनावों को कराने के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनाई जाती है। प्रत्येक चुनाव के लिए अलग-अलग सूची बनाए जाने के कारण अनेक मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों में आने से रह जाता है। जैसे किसी का मतदाता का नाम लोकसभा सूची में नहीं होता है लेकिन विधानसभा चुनाव की सूची में होता है। ऐसे ही किसी मतदाता का नाम नगर निगम की सूची में नहीं होता है लेकिन लोकसभा और विधानसभा की सूची में होता है।
मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम न होने के कारण मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित रह जाता है। इससे मतप्रतिशत गिर जाता है, जिस कारण कभी-कभी पात्र प्रत्याशी की हार तक हो जाती है। भविष्य में मतदाता सूची के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया जाए, जिसमें एक देश एक मतदाता एक सूची तैयार की जाए, जिससे सभासद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, छावनी परिषद, विधानसभा एवं लोकसभा एवं एवं अन्य सूचियों के लिए सूची जारी हो सके। हर चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने में भारत सरकार का खर्चा भी अधिक होता है।
मांग करने वालों में पवन बंसल, त्रिलोक चंद शर्मा, राजेश गोयल, चरणजीत थापर, दुर्ग विजय सिंह ‘भैया’, राजकुमार शर्मा, रिंकू अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, अरविंद बंसल, अशोक गोयल, हिमांशु सचदेवा, सौरभ जसोरिया, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, धीरज मोहन सिंघल, अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र आहूजा, बब्बल, मुकेश वर्मा, बब्बू साहनी, नितिन कुमार अग्रवाल, चरण जीत सिंह ‘टिम्मा आदि ने कहा है कि एक ही मतदाता सूची बनाई जाए।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026