Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी ने आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उ0प्र0 विधान परिषद के लिए पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे को प्रत्याशी घोषित किया है। वे नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी, आगरा निवासी हैं। विजय शिवहरे के प्रत्याशी घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके निवास पर कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। स्वागत किया। मिष्ठान्न वितरित किया। विश्वास जताया कि विजय शिवहरे की जीत सुनिश्चित है। देर शाम उनके निवास पर आतिशबाजी हुई।
क्या कहा विजय शिवहरे ने
इस अवसर पर विजय शिवहरे ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की विजय है। कार्यकर्ताओं का उल्लास देखते ही बन रहा है। मैंने 1989 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत वार्ड अध्यक्ष के रूप में की थी। आज पार्टी ने मुझे एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है। साफ है कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।

नामांकन 21 मार्च को
विजय शिवहरे एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 21 मार्च 2022 को प्रातः 10 बजे आगरा जिला मुख्यालय पर करेंगे। वाल्मीक वाटिका, एमजी रोड, आगरा से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।
कितने वोट हैं
स्थानीय निर्वाचन के विधान परिषद चुनाव में कुल 3925 हैं। आगरा जिला से कुल मतदाता 2324 है, जिसमें से 1481 पुरुष मतदाता और 903 महिला मतदाता हैं। फिरोजाबाद जिले से कुल मतदाता 1605 है जिसमें 899 पुरुष और 702 महिला मतदाता हैं।

उल्लेखनीय उपस्थिति
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नवल तिवारी ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी, बसंत गुप्ता, विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह, बबलू लोधी, ,गुड्डू मैनन, शिवकुमार शमी, बृजेश उपाध्याय, ऋषि शिवहरे, मुकेश पालीवाल, डॉ ए. के. विश्वास, मनोज गर्ग, राहुल वैद, दिनेश अगरिया, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हरिओम शर्मा अनिल चौधरी, अमित शिवहरे, सतीश पूरी, उमाशंकर पाठक, प्रवेश दीक्षित, रघु पंडित, विकास भारद्वाज आदि शामिल थे।
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026