आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए। जिसमें एक गोली युवक के पैर में लगी। दनादन गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जानकारी कर फायरिंग करने वाले लोगों को पकड़ने में जुट गई। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात्रि करीब पौने नौ बजे के कस्बा खेरागढ़ के उंटिगिरि चौराहा के पास की है। 25 वर्षीय युवक अन्नू पुत्र श्यामसुंदर निवासी खेरागढ़ का किसी से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है।
तमंचे से किए कई राउंड फायर
वह पार्टी कस्बे में चल रहे समारोह में आई थी तो उसके घर पर कई लोग आ गए। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि उसने कई राउंड फायर कर दिए। जिसमें एक फायर पास में खड़े अन्नू के मामा के लड़के 25 वर्षीय अंकित पुत्र ओमवीर के पेट में लगा। पेट में गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़ा।
पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे
जाते-जाते दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर निकलकर एक फायर और कर दिया और फरार हो गए। अन्नू पुत्र श्यामसुंदर का कस्बे में मिनरल पानी का आशी मिनरल पानी के नाम से प्लांट चलाता है। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि मौके पर एसीपी पहुंच रहे हैं, अभी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं.
- आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का हैंगिंग गार्डन बदहाल: सूख गए ज्यादातर पौधे, उठ रहे रखरखाव पर सवाल - November 18, 2026
- यूपी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बढ़ा सियासी घमासान: चुनाव आयोग की सफाई के बाद अखिलेश यादव बोले-योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? - November 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026