Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में 30 वर्ष पुराने देवी मंदिर में सुबह- सुबह शरारती तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। धनाैली के नगला शंकरलाल में यह शरारतपूर्ण घटना हुई। रात में माता की भेंटें चली थीं। सुबह चार बजे जब श्रद्धालु पूजा को पहुंचे तो मूर्ति खंडित मिली।
आगरा के पास मलपुरा के धनौली क्षेत्र में एक देवी मंदिर में मंगलवार सुबह शरारती तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी। पूजा करने लोग मंदिर में पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।
धनौली के नगला शंकरलाल में दुर्गा देवी की मूर्ति स्थापित है। मंदिर तीस वर्ष पुराना बताया जा रहा है। नवरात्र में यहां देर रात तक माता की भेंट गाई जाती हैं और सुबह से ही लोग पूजा करने को आना शुरू हो जाते हैं। मंगलवार सुबह भक्त राकेश कुमार, मनोज और अमर पूजा करने मंदिर में पहुंचे तो वहां मूर्ति खंडित मिली। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ पुलिस को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में ही मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना था कि नवरात्र में उनकी आस्था पर चोट की गई है। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026