आग लगने से जला टैक्ट्रर

किसान के प्लाट में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपयों का सामान जलकर राख

Crime REGIONAL

किसान को हुआ भारी नुकसान, रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा पीड़ित किसान

Agra (Uttar Pradesh, India). थाना फतेहपुर सीकरी के गांव जहांनपुर में सोमवार रात को एक किसान के प्लाट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें किसान का टैक्ट्रर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।​ किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ ​है।

ये है मामला
थाना फतेहपुर सीकरी के गांव जहांनपुर निवासी मेघराज पुत्र राजाराम किसान है। उसका घर से 300 मीटर की दूरी पर प्लाट बना हुआ है। जिसमें उसका टैक्ट्रर, पशु, भूसा, आदि जरूरी सामान रखा हुआ था। सोमवार रात साढ़े आठ बजे वह खाना खाने के लिए घर पर गया था। प्लाट पर कोई नहीं था।

अज्ञात कारणों से लगी आग
बताया गया है कि अचानक अज्ञात कारणों से प्लाट में आग लग गई। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर मेघराज भी आ गया। मेघराज ने ग्रामीणों की मदद से प्लाट में बंधे पशुओं को बाहर निकाल लिया। मेघराज ने ग्रामीणों की मदद से पानी व​ मिटटी डालकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक प्लाट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। मेघराज ने बताया है ​कि आग लगने से प्लाट में खड़ा टैक्ट्रर, आधा ड्रम डीजल, तथा अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। वहीं भैंस का एक बच्चा भी आग से झुलस गया है।