आगरा। रामलला मंदिर में तृतीय प्राण प्रतिष्ठा वर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रीय अग्रसेना ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को हलवाई की बगीची स्थित साई बाबा मंदिर परिसर में निर्माणाधीन अग्रसेना भवन पर भव्य राममय महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और सनातन चेतना से ओत-प्रोत इस आयोजन में 2100 दीपों से सजी दिव्य महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, पवन चंद विधि चंद और कामता प्रसाद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीपों की आलोकित लौ के साथ पूरे परिसर में रामभक्ति का विशेष वातावरण बन गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि राममय महोत्सव के माध्यम से राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा स्व. अशोक सिंघल और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के शौर्य को नमन किया गया। इस दौरान कथावाचक अरविन्द महाराज एवं पं. मुकेश शर्मा ने संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ कराया। वहीं प्रभु रामलला का पुष्पों से महाभिषेक कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया गया।
मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ने बताया कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं माता सीता के सजीव स्वरूपों और झांकियों के माध्यम से लघु रामलीला का सुंदर मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि अग्रवाल समाज को जल्द ही एक भव्य सामाजिक भवन की सौगात मिलने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान निर्माणाधीन अग्रसेना भवन के अवलोकन से प्रेरित होकर राजकुमार गर्ग ने ट्रस्टी, संजीव गोयल ने संरक्षक तथा रिनेश मित्तल और पवन मित्तल ने सदस्य के रूप में सहमति प्रदान की।
पूरे आयोजन के दौरान परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंजता रहा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसादी का भोग ग्रहण किया।
महोत्सव की व्यवस्थाएं महामंत्री अंबुज अग्रवाल, सचिव राम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तनुज अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय सिंघल, अनुज अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल और वीरेंद्र अग्रवाल ने संभालीं।
इस अवसर पर हेमलता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, एकता जैन, विनीता गोयल, कीर्ति, पायल, भावना, रितु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026