आगरा। आगरा जनपद के शमसाबाद रोड स्थित बरौली अहीर क्षेत्र के बगदा गांव में गुरुवार को धर्म, श्रद्धा और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जब मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर महाराज ससंघ का नवनिर्मित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। इस अवसर पर समूचा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में रंग गया।
प्रातःकाल उपाध्याय श्री ससंघ ने शमसाबाद से मंगल विहार करते हुए बगदा में प्रवेश किया। मंदिर परिसर में पहुंचते ही सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। समाजजनों ने पुष्पवर्षा, मंगल वादन और जयघोष के साथ उपाध्याय श्री एवं ससंघ का अभिनंदन किया।
मंगल प्रवेश कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया और उपाध्याय श्री के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और गणमान्य लोगों ने भी उपाध्याय श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सकल दिगंबर जैन समाज बगदा की ओर से कहा गया कि उपाध्याय श्री विहसंतसागर महाराज ससंघ की उपस्थिति से समाज में नैतिक मूल्यों, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा मिली है।
कार्यक्रम में बगदा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समापन तक वातावरण भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत बना रहा। इस अवसर पर बगदा का सकल जैन समाज पूर्ण रूप से उपस्थित रहा।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026