आगरा। जामा मस्जिद में आज जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने तिरंगे झंडे लहराते हुए हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए और आतंकवाद के खात्मे की दुआ की। साथ ही जंग में भारत की जीत की दुआ की गई।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के अंदर आतंकी अड्डों पर की गई कार्रवाई से बौखलाए पाक द्वारा भारत की आबादी को निशाना बनाने की नाकाम कोशिशें की जा रहीं हैं। बॉर्डर पर लगातार गोलीबारी और गोलाबारी की जा रही है। इस बीच आगरा में रह रहे मुसलमानों ने इस जंग में भारत की जीत की दुआ की।
जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में नमाज़ी तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे। भारत की जीत और आतंकवाद के खात्मे की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद बाहर आए नमाजियों ने मस्जिद के बाहर तिरंगा लहराते हुए हिंदुस्तान ज़िंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रहा।
नमाजियों ने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ पूरा देश एकजुट है। आतंकवादियों का खात्मा होना ही चाहिए। देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा कभी खत्म नहीं हो सकता। आतंकवादियों की हमें आपस में बांटने की चाल कभी कामयाब नहीं हो सकती है। शहर की अन्य मस्जिदों में भी भारत की जीत की दुआ की गई।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026