आगरा: नगर निगम द्वारा अपने पार्षदों को स्टडी टूर के लिए बुधवार की सुबह मुंबई भेजा गया। आगरा के सभी 100 पार्षद स्टडी टूर को लेकर बहुत खुश थे, लेकिन जब मुंबई में उतर कर होटल पहुंचे तो उनकी खुशी काफुर हो गई। नगर निगम द्वारा अपने पार्षदों को जिन होटलों में रुकवाने की व्यवस्था की थी वह स्लिम एरिया के साथ बहुत ही घटिया था।
आगरा के पार्षदों में होटल में से निकल होटल के सामने ही धरना देना शुरू कर दिया और आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब यह जानकारी आगरा के नगर निगम अधिकारियों तक पहुंची तो मामले को मैनेज करने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं पार्षद निगम अधिकारियों के इस रवैया से बेहद आहत और गुस्से में दिखाई दिए।
जिस होटल की व्यवस्था की गई वह रहने योग्य नहीं
आगरा नगर निगम के पार्षदों का कहना है के इतने दिन पहले स्टडी टूर की घोषणा की गई थी और नगर निगम के अधिकारियों ने हम लोगों के लिए ऐसे होटल की व्यवस्था की है जो हम लोगों के रहने योग्य ही नहीं है।
पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा के निगम अधिकारियों ने मलिन बस्ती में स्थित लो बजट होटल में पार्षदों के रहने का इंतजाम किया है। मुंबई में होटल के सामने नारेबाजी कर रहे पार्षदों को आश्वासन दिया गया कि आज मैनेज कर लीजिए कल दूसरे होटल में व्यवस्था कर दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद नगर निगम के पार्षद अपने अपने कमरों में चले गए।
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026
- ताजमहल में एक अनचाहा मेहमान; सीआईएसएफ के शौचालय से निकाला गया 5 फीट लंबा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - November 12, 2026
- दयालबाग में गुरु महाराज साहब और रानी साहिबा की 68वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर उमड़ी श्रद्धा; भाई दूज का पर्व भी धूमधाम से संपन्न - November 12, 2026