आगरा। पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाले भारत के साहसी सैनिकों को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी परिवार ने तिरंगा फहराते हुए भारत माता के जयघोष के साथ प्रभु श्रीराम मंदिर परिसर में देश की विजय के लिए प्रार्थना की।
भारत के जांबाज़ सैनिकों द्वारा सीमापार किए गए इस साहसिक अभियान ने देशवासियों के हौसले को नई ऊंचाई दी है। पंचवटी परिवार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए मांग की कि हमारे सैनिक पाकिस्तान में आतंक के शेष अड्डों को भी जल्द समाप्त करें और भारत की ताकत को पूरी दुनिया के सामने फिर से सिद्ध करें।
प्रार्थना सभा में ये रहे शामिल
रनवीर सिंह चाहर, श्याम भोजवानी, सुशील आहूजा, दीपक गुप्ता, डॉ. एल.आर. पाठक, गुरमीत सिंह सलूजा, कपिल कथूरिया, आर.आर.पी. सिन्हा, देवेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, एस.के. गुहा, सतीश पिपलानी, सोमिन सिन्हा, प्रदीप खंडेलवाल, अनिल शर्मा, पेंगोरिया सहित कॉलोनी के अनेक देशभक्त सदस्य उपस्थित रहे।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026