प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई 2019-मई 2020) पुस्तक का विमोचन करने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, “भारत अब एक ताकत बन गया है, इसकी आवाज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है। इतने कम समय में यह कर दिखाना कोई सामान्य बात नहीं है। यह उनके कार्यों के कारण है, जो मार्गदर्शन वह लोगों को दे रहे हैं और भारत की प्रगति के कारण है।
गलतफहमियों को दूर करना होगा
हालांकि नायडू ने कहा कि मोदी की उपलब्धियों के बावजूद कुछ वर्गों को अभी भी “कुछ गलतफहमी हैं, शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के कारण” या उनके तरीकों के बारे में कुछ आपत्तियां हैं। नायडू ने कहा, “समय के साथ, इन गलतफहमियों को भी दूर किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं के साथ भी मुलाकात करके उन गलतफहमियों को दूर करना चाहिए।”
विपक्ष को भी नसीहत
नायडू ने आगे कहा कि राजनीतिक दलों को भी दिमाग खुला रखना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए। “उन्हें भी खुले विचारों वाला होना चाहिए … आप सभी को यह भी समझना चाहिए कि आप दुश्मन नहीं प्रतिद्वंद्वी हैं। सभी दलों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।”
आरिफ मोहम्मद खान ने की पीएम की तारीफ
समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा भी मौजूद थे। आरिफ खान ने मुसलमानों के बीच तीन तलाक की प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026