मुंबई (अनिल बेदाग) : आर्टिकल 370, लापता लेडीज़ और शैतान जैसी हिट फिल्में और स्त्री 2 और सिंघम अगेन जैसी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के साथ 2024 में एक असाधारण प्रदर्शन के बाद जियो स्टूडियोज ने खुद को मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित कर लिया है। यह सफलता 2025 में भी जारी रही। इसकी शुरुआत स्काई फोर्स की रिलीज़ से हुई, बढ़िया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साथ इस फिल्म को समीक्षकों से भारी तौर पर सराहा गया।
सिर्फ़ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्की इस स्टूडियो ने ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर भी एक से बढ़कर एक दमदार कंटेंट के साथ लोगों को प्रभावित करना जारी रखा है और पहली तिमाही में ही इसने एक मज़बूत प्रभाव डाला है। जिनमें ज़ी 5 पर एक बोल्ड विचार और चर्चाओं का विषय बनी फिल्म मिसेज, नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली धूम धाम, सत्यजीत रे की विरासत पर समर्पित एक बेहतरीन फिल्म द स्टोरीटेलर और जियो हॉटस्टार पर दिल को छू लेने वाली, पारिवारिक फिल्म कौशलजी वर्सेज कौशल शामिल हैं। यह सभी फ़िल्में न केवल चार्ट में शीर्ष पर हैं, बल्कि ऑरमैक्स रिपोर्ट में भी शीर्ष पर हैं।
आठ से ज़्यादा टाइटल लॉन्च कर, और आने वाले समय में और नई नई कहानी लाने के अपने वादे के तरफ जियो स्टूडियोज कदम बढ़ाते जा रहा है। यह स्टूडियो सभी शैलियों में उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री देने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है, दर्शक आने वाले साल में एक रोमांचक साल की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें कई सरप्राइजेस होंगे जो मनोरंजन उद्योग के शीर्ष पर जियो स्टूडियोज के स्थान को और मजबूत करेगा।
-up18News
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026