भारतीय फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार एएफसी एशियन कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत को ये मौक़ा उस समय मिला, जब फ़लस्तीन ने फिलीपींस को 4-0 से हरा दिया. भारत ने 2023 के एएफ़सी एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने से पहले 2019, 2011, 1984 और 1964 में भी इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था. लेकिन इस बार ये इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि भारत ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है.
छह क्वालीफाइंग ग्रुप्स में से विजेताओं को सीधे एएफसी एशियन कप में जगह मिल जाती है. लेकिन इस प्रतियोगिता में अच्छे रिकॉर्ड वाले पाँच रनर्स अप को भी जगह मिलती है. भारत ने अफ़ग़ानिस्तान और कंबोडिया को हराया था लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण हॉन्गकॉन्ग की टीम ग्रुप में शीर्ष पर है. अभी भारत और हॉन्गकॉन्ग का मैच होना है और अगर भारत ये मैच जीत लेता है, तो वो अपने ग्रुप में टॉप पर रहेगा. लेकिन इस मैच का भारत के क्वालिफ़ाई करने पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि फ़लस्तीन की जीत के कारण भारत की टीम पहले ही एशियन कप के लिए क्वालीफाई कर गई है.
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026