Hathras, Uttar Pradesh, India. जनपद में करकरेत्तर, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के उददे्श्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जे.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों /लम्बित सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
विभिन्न विभागों में जिलाधिकारी सन्दर्भ में 15 मामले डिफाल्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस के 2 मामले डिफाल्टर, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल पर 01 संदर्भ डिफाल्टर, ऑनलाइन स्तर पर 26 संदर्भ डिफाल्टर तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन स्तर पर 32 संदर्भ डिफाल्टर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को लम्बित या डिफाल्टर सन्दर्भो का गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में प्राप्त सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नही आना चाहिए। सभी अधिकारी समय समय पर पोर्टल पर मामलों को चेक करते रहें। जिससे कि कोई भी प्रकरण लम्बित श्रेणी में न आये।
अपर जिलाधिकारी ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, करकरेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व विद्युत देय, परिवहन, वाणिज्यकर तथा नगर विकास में नगर पंचायत मेण्डू, नगर पंचायत सादाबाद की निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली शतप्रतिशत करना सुनिश्चित करने को कहा। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही को सहन नही किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 31 मार्च 2021 तक की अवधि में लक्ष्य के सापेक्ष की गयी वसूली का प्रतिशत वाणिज्य देय में 68.05 प्रतिशत, स्टाम्प देय में 70.22 प्रतिशत, आबकारी देय में 78.59 प्रतिशत, बैंक देय में 97.28 प्रतिशत, विद्युत देय में 83.23 प्रतिशत, परिवहन में 65.30 प्रतिशत, नगर विकास में 86.73 प्रतिशत तथा कृषि विपणन में 68.27 प्रतिशत, अलौह खनन में 49.96 प्रतिशत, वन विभाग में 32.46 भू-राजस्व में 28.42 प्रतिशत, राजस्व वसूली के बारे में विभागवार जानकारी दी। बकायदारों सेे राजस्व बसूली हेतु कडी कार्यवाही करने के लिये तहसीलदारों को निर्देश दिये।
इस अवसर में ओ0सी0 कलेक्ट्रट विजय शर्मा, उप जिलाधिकारी हाथरस अंजली गंगवार, एसडीएम सासनी राज कुमार सिंह यादव, एक्सईएन जल निगम, एक्सईएन विद्युत, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेे।
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Exclusive and Rewards at Vegas Hero Casino in UK - September 8, 2026
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026