इस सर्दी में कश्मीर और हिमाचल के उच्च इलाक़ों में बर्फबारी नहीं होने से पर्यावरणविदों और किसानों के पेशानी पर बल आ गए थे, लेकिन गुरुवार को यहां मौसम ने करवट ली है.
बुधवार को जहां दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश हुई है वहीं गुरुवार को हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाक़ों में भारी बर्फबारी शुरू हो गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में दिख रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल के कसोल में वाहन संड़क पर रुक गए हैं.
बीते दो महीनों से बर्फबारी न होने के कारण हिमाचल के जनजातीय इलाक़ों में भी हालात काफ़ी चिंताजनक हो गए थे, जहां नवंबर के बाद आम तौर पर अच्छी ख़ासी बर्फबारी होती है, लेकिन इस बार ये इलाक़ा सूखा रहा है.
26 जनवरी को लाहौल स्पीति समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फ़बारी से लोगों के चेहरों पर जो मुस्कान आई थी, वो जल्दी ही ग़ायब हो गई क्योंकि नाममात्र बर्फबारी हुई थी और बर्फ भी जल्दी ही पिघल गई थी.
कश्मीर में भी भारी बर्फबारी
जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाक़े में भी भारी बर्फबारी हो रही है. वहां सड़कों और घरों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है.
केंद्र प्रशासित क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे सेब उगाने वाले किसानों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई है.
-एजेंसी
- आगरा में कोली गर्जना महासंघ का प्रथम स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने समाज को एकता और शिक्षा का दिया संदेश - July 6, 2026
- ’ग्रीन आगरा–स्वस्थ आगरा’ का संकल्प: महापौर हेमलता दिवाकर ने अंकोल का पौधा रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण महाभियान - July 6, 2026
- आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में हुड़दंग: कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, मची अफरा तफरी - July 6, 2026