Adipurush Dialogue Controversy : प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर देश में काफी बवाल मचा हुआ है। संत समाज से लेकर कई प्रदेश की सरकारों ने इस फिल्म का बैन करने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि रामायण की कहानी पर बेस्ड इस फिल्म में इस तरह की भाषा को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभी तक इस फिल्म के डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर अपना बचाव रहे थेऔर कई कुतर्क गढ़ रहे थे, लेकिन दर्शकों, संत समाज व प्रदेश सरकारों की नाराजगी को भांपते हुए उन्होंने एक ट्वीट कर इन विवादित डायलॉग्स को बदलने की बात कही है।
रामकथा से पहला पाठ जो कोई सीख सकता है, वो है हर भावना का सम्मान करना.
सही या ग़लत, समय के अनुसार बदल जाता है, भावना रह जाती है.
आदिपुरुष में 4000 से भी ज़्यादा पंक्तियों के संवाद मैंने लिखे, 5 पंक्तियों पर कुछ भावनाएँ आहत हुईं.
उन सैकड़ों पंक्तियों में जहाँ श्री राम का यशगान…— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) June 18, 2023
- Agra News: साइबर शातिरों ने फर्जी फर्म के जरिये व्यापारी को लगाया 50 लाख का चूना, हर्बल बीज के नाम पर हुई बड़ी ठगी - February 16, 2026
- अन्नदाता से लेकर सेमीकंडक्टर तक: विधान परिषद में सीएम योगी ने गिनाईं 2026-27 बजट की ऐतिहासिक उपलब्धियां - February 16, 2026
- उत्तराखंड के आकाश बडोला की कंपनी ‘साइबरस्काई सिक्योरिटी’ को ESET से मिला बड़ा कॉम्प्लेक्स हाइब्रिड क्लाउड सिक्योरिटी प्रोजेक्ट, मार्च से होगी शुरुआत - February 16, 2026