आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक बंद कमरे में हिंदू लड़की से निकाह कर रहा मुस्लिम युवक पकड़ा गया है। आरोपी साहिल लड़की को तीन महीने पहले नोएडा से भगाकर ग्वालियर ले गया था। आज शुक्रवार को लड़की को लेकर यहां आया और धर्मांतरण के बाद निकाह करने की तैयारी में था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
युवती ने बताया कि साहिल उसे नमाज पढ़ना सीखा रहा था। साथ ही नॉनवेज भी खिला रहा था। उसने उसका नाम रचना से बदलकर रुखसार कर दिया। ताकि, उसके हिंदू होने की पहचान न हो सके।
साहिल आगरा के प्रकाश नगर का रहने वाला है। शुक्रवार सुबह ही वह लड़की को लेकर अपने जान-पहचान वाले के घर आया था। यहीं चोरी-छिपे लड़की से निकाह की तैयारी में था। इसके लिए वह मौलवी का इंतजार कर रहा था। निकाह से पहले युवती का धर्मांतरण भी करवाने वाला था।
इस बीच मोहल्ले के लोगों को पता चला कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की से शादी करने वाला है। लोगों ने इस बात की जानकारी एत्माद्दौला के पीला खार के पार्षद विजय वर्मा को दी। पार्षद मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, तो पता चला कि हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक भगाकर लाया है। पार्षद ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मूलरूप से अलीगढ़ के नुमाइश मैदान की रहने वाली है। उसका परिवार नोएडा में रहता है। घरवाले मजदूरी करते हैं। वहां पर युवक साहिल भी एक फैक्ट्री में काम करता था। छह महीने पहले दोनों जान-पहचान हुई थी। करीब 27 अप्रैल को वह अपने परिवार को बिना बताए, साहिल के साथ चली गई। इस बीच हम दोनों ग्वालियर में रहे। युवती ने बताया, “मेरा नाम रचना है, लेकिन साहिल ने नाम बदलकर रुखसार कर दिया। साहिल मुझे तीन महीने से नॉनवेज खिला रहा था। यही नहीं नमाज पढ़ना भी सिखाया है। मैं उसके साथ अपनी मर्जी से आई हूं। यहां पर निकाह कर रहे थे।”
थाना प्रभारी एत्माद्दौला राजकुमार ने बताया कि युवती के परिजनों ने तीन महीने पहले नोएडा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। अभी निकाह हुआ नहीं था। दोनों को नोएडा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026