Hathras, Uttar pradesh, India. स्वदेशी हिन्द पार्टी ने मंहगाई के विरोध में आज हाथरस शहर में जनजागरण रैली निकाल, देश मे बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश रंजन को सौंपा।
स्वदेशी हिन्द पार्टी के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिजली के बिलों में लगातार की जा रही वृद्धि को रोके जाने की आवश्यकता है। साथ ही रसोई गेस, पैट्रोल डीजल, ट्रेन का किराया आदि की कीमत कम होना बहुत जरूरी है। कोविड-19 के चलते लॉक डाउन के कारण आम आदमी का रोजगार पस्त हो गया है। नौकरियां छूट गई, लघु उद्योग बंद पड़े हैं। छोटे व्यापारी हों या किसान-मजदूर सभी की आर्थिक स्थिति बदहाल पड़ी है। ऐसे में इस बेतहाशा महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हम भारत के प्रधानमंत्री को ज्ञापन में ये मांग करते हैं कि इस समय में केंद्र सरकार को जरूरी वस्तुओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी बिल में शामिल करना चाहिए।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026