बलिया। यूपी के बलिया जिले में वाहनों से अवैध वसूली पर पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया है। एडीजी और डीआईजी की रेड के बाद नरही थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। साथ ही नरही क्षेत्र की कोरन्टाडीह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में 3 पुलिसकर्मी, 16 दलाल गिरफ्तार किए गए हैं।
अफसरों ने रेड के दौरान अवैध वसूली के 37 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं जबकि छापेमारी में 16 बाइक, 50 मोबाइल जब्त किए गए। बड़ी कार्रवाई के तहत 9 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। छापेमारी मे पकड़े गए 16 दलालों पर भी केस दर्जकर जेल भेजा जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच आजमगढ़ एसपी को सौंपी गई है।
बलिया के नरही थाना क्षेत्र मे एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्णा ने सादे ड्रेस मे छापेमारी की थी। दोनों पुलिस अफसरों ने भरौली चौराहे और कोरन्टाडीह पुलिस चौकी पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों अफसरों को पुलिस की कार्यप्रणाली में जबर्दस्त अनियमितता मिली है।अफसरों को दलाकों के साथ पुलिसकर्मी ट्रकों से अवैध वसूली करते मिले। बताया जा रहा है कि पूरा मामला बालू तस्करी, शराब तस्करी और पशु तस्करी से जुड़ा है। पुलिस अफसरों को इस बाबत लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के बाद एडीजी, डीआईजी ने सादे ड्रेस मे मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस गोरखधंधे में अफसरों ने पुलिसकर्मियों की मिलीभगत पाई है।
इस दौरान थाना प्रभारी नरही के कमरे को सीज कर दिया गया है। छापेमारी के बाद पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया गया। 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। डीआईजी वैभव कृष्णा ने कहाकि पूरे मामले की निष्पक्षता से व्यापक स्तर पर जांच की जाएगी और इस पूरे नेक्सस को खंगाला जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कार्रवाई से पुलिस विभाग मे हडकंप मचा हुआ है।
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026
- “मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति…”: अयोध्या के संतों ने की सीएम के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना - November 8, 2026