अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड (एएचईजेओएल) ने जैसलमेर में पवन व सौर ऊर्जा के मेल वाला हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि यह देश में अपनी तरह का पहला हाइब्रिड ऊर्जा उत्पादन संयंत्र है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की सहायक कंपनी एएचईजेओएल ने जैसलमेर में 390 मेगावॉट का हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र चालू किया है।
कंपनी का कहना है कि इस संयंत्र का एसईसीआई कंपनी के साथ 2.69 रुपये प्रति किलोवॉट घंटे की शुल्क दर के हिसाब से बिजली खरीद समझौता (पीपीए) है। अडाणी ग्रीन एनर्जी के पास अब 5.8 गीगावॉट की परिचालन क्षमता है।
अडणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनीत एस जैन ने बयान में कहा कि सौर व पवन ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से एकीकृत हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र उत्पादन अंतर को हल करके अक्षय ऊर्जा की पूरी क्षमता का उपयोग करता है और बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए एक अधिक विश्वसनीय समाधान प्रदान करता है।
-एजेंसियां
- आगरा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का भव्य स्वागत: धाकड़ समाज ने किया अभिनंदन, शंखनाद के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय का संकल्प - August 4, 2026
- ताजमहल परिसर में ड्यूटी के दौरान एएसआई कर्मी की अचानक मौत: पश्चिमी गेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित - August 4, 2026
- चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी: आगरा कैंट स्टेशन पर मुस्तैद मेडिकल टीम ने संभाली कमान, जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित - August 4, 2026