कृति सेनन साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखरेती हैं. अभिनेत्री दोनों फिल्म इंडस्ट्रीज में सक्सेज हैं और करोड़ों दर्शकों का दिल जीतती हैं. अभिनेत्री को पहली बार iifa अवॉर्ड मिला है जिसे लेकर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लंबा पोस्ट भी लिखा है.
उन्होंने लिखा है- सपने सच होते हैं! आपको बस इतना करना है कि इसके लिए कड़ी मेहनत करते रहें और कभी विश्वास न खोएं! मुझे अपना पहला #BestActress अवार्ड पाने में 8 साल लगे हैं. लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपना पहला अवॉर्ड #Mimi के लिए मिला है. एक ऐसी फिल्म जिसे मैं हमेशा के लिए संजो कर रखूंगी, एक ऐसा किरदार जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा खास रहेगा!
अभिनेत्री ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सभी को शुक्रिया कहा और इस अमेजिंग इवनिंग के लिए @iifa को भी धन्यवाद दिया.
कृति सेनन ने आगे लिखा- इस यात्रा को इतना यादगार बनाने के लिए मैं जीवन भर अपनी मिमी और मिमी की पूरी कास्ट और क्रू बनाने के लिए #Dinoo @laxman.utekar सर की आभारी रहूंगी.
जब कृति को ये अवॉर्ड मिला तो वे खुशी से फूली नहीं समाई और अपने वेशकीमती गाउन को पहने हुए जमीं पर ही बैठ गई और iifa ट्रॉफी को चूमने लगीं.
कृति इन दिनों प्रभास के साथ Adipurush में बिजी हैं जिसमें वे सीता का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा उनके पास सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली और कार्तिक आर्यन की Shehzada भी है जो अल्लू अर्जुन Ala Vaikunthapurramuloo का हिंदी रीमेक है.
-एजेंसियां
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026