मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिनेत्री खुशी पाल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। इनकी आगामी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरा हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र के आस पास के मनोरम स्थलों पर की गई है। इसके साथ ही साउथ सिनेमा और बॉलीवुड फिल्म में इनके अभिनय का सिलसिला शुरू होने जा रहा है।
इससे पहले खुशी ने म्यूजिक वीडियो ‘पहले जा फिर जानेजान’, ‘अम्बरान दे तोर’ में अभिनय किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज, फिल्म और विज्ञापनों में अभिनय कर रही हैं। खुशी पाल नेपाल देश के लुम्बिनी के पास एक छोटे शहर की रहने वाली है। बचपन से बॉलीवुड फिल्मों को देखकर उनके मन में फिल्मों के प्रति चाहत जागी और शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है देखकर बॉलीवुड में आने की उनकी इच्छा प्रबल हो गई। सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ उनके पसंदीदा कलाकार हैं। निर्देशक अनिल शर्मा और संजय लीला भंसाली की फिल्में इन्हें पसंद है और वह चाहती हैं कि भविष्य में उनके साथ काम करने का मौका मिले। बैडमिंटन और फुटबॉल खेलना इन्हें पसंद हैं। ट्रेवलिंग और सिंगिंग का इनको शौक है। रहस्यमयी और ऐतिहासिक जगह इन्हें अच्छी लगती है।
खुशी पाल कहती हैं कि चूंकि मैं नेपाल से हूं इसलिए सबसे पहले मैंने हिंदी भाषा सीखी। डांस और अभिनय की कला मेरे अंदर थी बस उसे निखारने का अभ्यास किया। उनका कहना है कि सब को ख्वाब देखने का हक है और उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप इंडस्ट्री में आना चाहते हैं तो आपको कोई रोक नही सकता। अपनी मेहनत और लगन पर विश्वास रखें क्योंकि आपसे बेहतर आपको कोई और नहीं जान सकता। अनुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है।
उन्होंने अपने इंडस्ट्री में आने के सफर के बारे में बताया कि यह उनके लिए ऐसा था मानो जमीन से उठकर आसमान को पकड़ना हो। यहाँ तक पहुंच पाना सबके बस की बात नहीं। आज मैं छोटे जगह से मायानगरी का सफर तय कर पाई, यह सब अपनी मेहनत और लगन से किया है। यहाँ संघर्ष किया, मेहनत की और आज अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हूँ।
-up18News
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026