Aligarh (Uttar Pradesh, India) । आचार्य कुन्द कुन्द एजुकेशनल सोसाइटी के वाईस चेयरमैन विनोद कुमार जैन के आकस्मिक निधन पर मंगलायतन विश्वविद्यालय शोक व्यक्त किया गया। सोमवार को मंविवि परिसर में शोक सभा का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कृपा करे। जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना पत्र का वाचन किया। इस दौरान प्रो. जयंती लाल जैन, प्रो. शिवाजी सरकार, प्रो. वेंकट पीवी राओ, प्रो. उमेश कुमार सिंह, प्रो. आरके शर्मा, डॉ. महेश कुमार, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. वाई पी सिंह, डॉ. दिनेश पाण्डेय, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अनुराग शाक्य, गोपाल राजपूत, डॉ. हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026