बुलंदशहर में मंदबुद्धि व्‍यक्‍ति ने फावड़े से 8 किसानों पर किया हमला, 2 की मौत

बुलंदशहर में मंदबुद्धि व्‍यक्‍ति ने फावड़े से 8 किसानों पर किया हमला, 2 की मौत

REGIONAL


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मंदबुद्धि व्‍यक्‍ति ने फावड़े से आठ किसानों पर हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन किसानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह वारदात खानपुर थाना क्षेत्र के माजरा परवाना गांव में हुई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला और पुरुष की मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मंदबुद्धि आते-जाते राहगीरों को भी निशाना बना रहा था।
गांव में रहने वाले लाल सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह ने तीन लोगों को मार दिया। सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घर से फावड़ा लेकर निकला था। रास्ते में जो मिला उस पर हमला करता गया। सात लोगों को घायल करने की जानकारी सामने आई है, साथ ही दो लोगों की मौत हो चुकी है। सभी घायल अलग-अलग परिवार है। कोई रंजिश नहीं थी। मंदबुद्धि कातिल ने किसानों के सिर, गर्दन और मुंह पर जानलेवा हमला किया। इस सनसनीखेज कांड में विमला और नत्थी की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल रवि, तेजपाल, प्रेमपाल, गौरव, जितेंद्र और अमित को जिला अस्पताल में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस का दावा है कि आरोपी मौके से भाग गया था। लेकिन पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। भागते समय उसके कपड़े पर खून के छींट देखकर पुलिस ने उसकी पहचान की थी। पुलिस की कई टीमें गांव में तैनात है।
-एजेंसियां

Dr. Bhanu Pratap Singh