Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. डेढ़ दशक से अधिक समय से भारत की राजधानी नई दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे अभिषेक मेहरोत्रा को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बृज रत्न विशिष्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है। यूपी सरकार के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उन्हें ये अवॉर्ड देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा के अभिषेक पत्रकारिता के उभरते सितारे हैं, अवॉर्ड जिम्मेदारी के साथ नए आयाम रचने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
आगरा के मूल निवासी अभिषेक मेहरोत्रा ने शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली है। आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के के. एम. आई. संस्थान से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ली है। वे आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे चुके हैं।
देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में डिजिटल डोमेन का नेतृत्व कर चुके अभिषेक मेहरोत्रा की गिनती देश के प्रमुख डिजिटल पत्रकारों में होती है। वर्तमान में वे प्रतिष्ठित मीडिया समूह बिजनेस वर्ल्ड में बतौर डिजिटल संपादक कार्यरत हैं.
इस अवसर पर इनक्रेडिबल इंडिया के चेयरमैन पूरन डावर और संस्था की एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि पिछले एक दशक से हम अभिषेक की प्रगति के साक्षी हैं। आगरा को उन पर गर्व है।
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026