Mohan swaroop bhatia

10 विभूतियां ‘ब्रज रत्न’ से अलंकृत, केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, उद्यमी पूरन डावर, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने अवॉर्ड को लेकर कही बड़ी बात

NATIONAL

इनक्रेडेबिल इंडिया फाउंडेशन के समारोह में हुआ ब्रज की विभूतियों का समागम

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India.   ब्रज में पैदा हुए, गिरे, फिर उठे और अपनी मेहनतन और जज्बे के दम पर दुनिया में नाम रोशन किया। कुछ पद्मश्री पा चुके हैं और कुछ जल्द पाने वाले हैं जैसे पूनम यादव। जिन्हें ब्रज रत्न मिला है, ये साधारण नहीं बल्कि जुनूनी लोग है। यह विचार मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड के सातवें अलंकरण समारोह के मौके पर ब्रज भाषा  में रखे।

इन्होंने किया शुभारंभ

समारोह का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बघेल, जाने-माने उद्यमी पूरन डावर, स्क्वाड्रनन लीडर एके सिंह, राजेश गर्ग, न्यूरोफिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा, शारदा यूनिवर्सिटी प्रो चांसलर वाइके गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के उद्घाटन के बाद समारोह के थीम गीत का गायन सुधीर नारायण और साथी कलाकारों प्रस्तुत किया गया।

आजादी के अमृत काल में अवॉर्ड का महत्व बढ़ा

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस मौके पर कहा कि अपनों के बीच सम्मानित होना गौरव की बात है। इसका महत्व तब और बढ़ जाता है जब यह आजादी के अमृत काल में मिल रहा है। आगरा मेरा अपना शहर है। उपस्थित सभी युवा अवॉर्ड प्राप्त लोगों से प्रेरणा लें, प्रेरणा से देश आगे बढ़ेगा। बृज क्षेत्र पवित्र क्षेत्र है। यह भगवान कृष्ण व राधा की लीला भूमि है। यहां कला, स्थापत्य, धर्म, वास्तु की महान विभूतियों ने जन्म लिया। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल भी यहीं है। आगरा भी बृज का भाग है। ब्रज रत्न अवॉर्ड की नई परंपरा प्रारंभ करने के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। पुरस्कार, सम्मान मिलने से व्यक्ति को और अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

nalini kaamalini
नलिनी कमलिनी को सम्मान देते अतिथि।

पूरन डावर ने बताया कि कैसे होता है चयन

इनक्रेडेबिल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन और जाने-माने उद्यमी पूरन डावर ने बताया कि यह अवॉर्ड अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान हेतु प्रतिवर्ष ब्रजमंडल की 10 विभूतियों को अध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन, नृत्य जैसी  श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन सभी विधाओं के लिए व्यक्तियों का चयन 30 सदस्यों के निर्णायक मंडल द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया से किया जाता है। मैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जिन्हें ब्रज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए। अब इन अवार्डियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि अपनी-अपनी प्रतिभा को उन्हें और मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा।

 

60 हस्तियों में से 10 का चयन

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित सातवें संस्करण में ब्रज रत्न अवार्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर 10 का का चयन किया गया।

durga shankar mishra IAS
पूनम यादव को सम्मान देते अतिथि।

बृज की कीर्ति पताका फहराने वाले दस महानुभावों को अवॉर्ड

समारोह में आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत सहित 10 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज भूमि से जुड़े सितारों को ब्रज रत्न सम्मान दिया गया। समारोह में पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज को अमृत सम्मान (मरणोपरांत सम्मान) भी दिया गया। जिसे उनके पुत्र अरस्तू प्रभाकर ने ग्रहण किया। इसी प्रकार एयर मार्शल अवदेस कुमार सिंह का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर उनका सम्मान उनके पुत्र एमेजोन के वाइस प्रेसिडेंट अभिनव सिंह ने स्वीकार किया। इस मौके पर अन्य दो लोगों में पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा और गायक चंचल उपाध्याय को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

बृज की इन विभूतियों को किया बृज रत्न अवार्ड से अलंकृत

  1. एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)
  2. पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)
  3. पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गज़ल गायक)
  4. पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)
  5. पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
  6. पद्मश्री नलिनी-कमलिनी अस्थाना (कथक नृत्यांगना)
  7. पंडित बृजभूषण गोस्वामी (भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक)
  8. पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम )
  9. डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)
  10. अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)
puran dawar
समारोह के शुभार्ंभ करते पूरन डावर, एके सिंह, प्रो, एसपी सिंह बघेल, दुर्गाशंकर मिश्र, श्याम जाजू, महेश वर्मा, नवनीत सिंह चहल।

इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय

इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी, एससी-एसटी आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित, एसबीआई के डीजीएम राजीव कुमार मिश्रा, चीफ मैनेजर मुकेश जैन, डिप्टी मैनेजर अजय कपूर, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. रेणुका डंग, सुरेश चंद्र गर्ग, टैक्स गुरु दीपक माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की डॉ. बीना लवानिया, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, गोपाल गुप्ता, अनिल मगन, कुलदीप सिंह कोहली, राजेश मंगल, मोहित जैन, मयंक अग्रवाल, शकुन बंसल, राममोहन कपूर, मधुसूदन भट्ट, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा आदि ने किया। संचालन डॉ. तरुण शर्मा और गरिमा सिंह ने किया।

braj ratna award
समारोह मे उपस्थित महानुभाव

आयोजन में बोले दिग्गज बोले

ब्रज का यह प्रेम ब्रज रत्न अवार्ड मुझे आप सभी के बीच ले आया है। हीरे की परख हर किसी को नहीं होती। इस आयोजन में विभूतियों को सम्मानित किया जाना सराहनीय प्रयास है।

– जस्टिस लोकपाल सिंह बघेल, पूर्व मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय

 

ब्रज संस्कृति के संवर्द्धन के लिए समर्पित विभूतियों को इस आयोजन के माध्यम से ब्रज की संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने की मुहिम के अंतर्गत इनक्रेडेबिल इंडिया फाउंडेशन इस आयोजन इस प्रकार आयोजित करता रहेगा।

– स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, चेयरमैन, एडवाइजरी बोर्ड 

 

फाउंडेशन की ओर से आयोजित सातवें संस्करण में ब्रज रत्न अवार्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर 10 अवॉर्डियों का चयन किया गया सभी को में बधाई देता हूँ।

– डॉ. नरेश शर्मा, न्यूरोफिजिशियन 

braj ratna award
समारोह मे उपस्थित महानुभाव

क्या बोले सम्मानित महानुभाव

मुख्य सचिव से अवॉर्ड मिलने पर हुई ख़ुशी

मेरे पिता आगरा में जन्मे। चार बार राष्ट्रपति से सम्मान मिला और अनेक अवॉर्ड उन्हें मिले पर ब्रज का ये सम्मान सबसे अलग है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से ब्रज रत्न अवार्ड मिलने पर बेहद ख़ुशी हो रही है।

-अभिनव सिंह, एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह के पुत्र

 

अवॉर्ड पाकर हो रही गर्व की अनुभूति

ब्रज रत्न अवॉर्ड पाकर सच में आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि अब तक जो भी कुछ मैंने अपने साहित्यिक जीवन में किया, यह उसी का फल है। मुझे लोकभूषण सम्मान भी मिल चुका है।

-पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, वरिष्ठ साहित्यकार

 

ध्रुपद गायन कला को संरक्षित करने की है जरूरत

प्रदेश सरकार शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायन कला को बढ़ावा देने के लिए और अधिक संगीत संस्थान आदि खोले, ताकि आने वाली पीढ़ी जो सदियों तक इस शैली के आधारभूत तत्त्वों की संरचना स्वर, शब्द, ताल और भाव का समुचित प्रयोग हो।

-पंडित बृजभूषण गोस्वामी, भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक

सम्मान से हम गद्गद्

इस बात में कोई दो राय नहीं कि पद्मश्री सम्मान मिलना स्वयं में सबसे बड़ा गौरव है लेकिन अपनी जमीन पर अपनों के बीच जब सम्मान मिलता है तो लगता है सच में अब हम सफलता की पहली सीढ़ी चढ़े हैं। इस आयोजन में मिले सम्मान से हम गदगद हैं।

– पद्मश्री नलिनी -कमिलिनी अस्थाना

 

ब्रज के युवाओं को प्रेरित करेगा ब्रज रत्न

भविष्य के युवा कवियों को ब्रज रत्न अवॉर्ड प्रेरित करेगा। मजबूत इरादे वाले मेहनती युवा अगली बार इस मंच पर दिखेंगे। इस आयोजन में अपने कृतित्वों से सदा के लिए अमर हो चुकी विभूतियों को सम्मानित करना अच्छी पहल है।

– कवि शशांक प्रभाकर, (गीतकार गोपालदास नीरज के पुत्र)

Dr. Bhanu Pratap Singh