पंजाब के तरनतारन जिले में सरेआम आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गाड़ी का पीछा किया। जब गाड़ी श्री गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने की वजह से रोकी तो हत्यारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जान गंवाने वाले आप नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोहला साहिब का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह अपनी कार से सुल्तानपुर लोधी अदालत में तारीख पर जा रहा था। जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद था। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मृतक गुरप्रीत सिंह विधानसभा हलका खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का बेहद करीबी था। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तरनतारन के एसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि मृतक को पांच गोलियां लगी हैं।
-एजेंसी
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026
- आचार्य नरेंद्र देव को नमन कर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 26 हजार स्कूल बंद कर शराब की दुकानें खोल रही बीजेपी - October 31, 2026