मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के अध्यक्ष रहे आकार पटेल ने कहा है कि उन्हें बेंगलूरु एयरपोर्ट पर अमेरिका के लिए उड़ान भरने रोक दिया गया.
पटेल ने ट्वीट किया कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि CBI ने उनका नाम एग्ज़िट कंट्रोल की लिस्ट में डाला है. इस लिस्ट में शामिल होने वाला शख़्स देश नहीं छोड़ सकता.
बुधवार को आकार पटेल ने ट्वीट किया,“बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मुझे विदेश जाने से रोका गया. मेरा नाम एग्ज़िट कंट्रोल सूची में है. मुझे अमेरिका की इस यात्रा के लिए अदालत के आदेश के बाद पासपोर्ट वापस मिला था.”
“इमिग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि मुझे सीबीआई ने इस लिस्ट में डाला है, आखिर क्यों प्रधानमंत्री जी? ”
हालांकि आकार पटेल ने एक कोर्ट का ऑर्डर ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात की एक अदालत ने उन्हें अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति दी थी. जज ने उनका पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया था और उन्हें 1 मार्च से 30 मई के बीच अमेरिका की यात्रा करने की इजाज़त दी गई थी.
एमेनेस्टी इंटरनेशनल पर मनी-लॉड्रिंग से जुड़े एक आपराधिक मामले की जांच सीबीआई कर रही है.
-एजेंसियां
- आगरा में पत्रकार पर हमला: खबर छापने से नाराज दबंगों ने जमकर पीटा, पुलिस कमिश्नर तक पहुँचा मामला - March 17, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की धूम: 11 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाएगा एक टीका - March 17, 2026
- 1 अप्रैल से अंडों पर लगेगी ‘एक्सपायरी डेट’ की मुहर, पुराने अंडे बेचने वालों की अब खैर नहीं, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश - March 17, 2026