AAI ने जारी किया जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक – Up18 News

AAI ने जारी किया जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती का नोटिफिकेशन, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक

Education/job

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया AAI की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के जरिए जूनियर एग्जीक्यूटिव के 496 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 नवंबर 2023 से कर सकते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक रखी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि निर्धारित तारीख तक आवेदन कर दें। ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

भर्ती डिटेल्स

भर्ती के जरिए कुल 496 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 199 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 49 पद, ओबीसी के लिए 140 पद, अनुसूचित जाति के लिए 75 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 33 पद रखे गए हैं।

आवेदन शुल्क

AAI Junior Executive ATC Recruitment 2023 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। जबकि अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है। भर्ती के लिए आयु की गणना 30 नवंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

भर्ती के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– अब लॉग इन पासवर्ड क्रिएट करके फॉर्म भरें।
– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।