
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के चिराग दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की। हॉस्पिटल कंस्ट्रक्शन घोटाले के मामले में ईडी सौरभ भारद्वाज के आवास के अलावा 12 अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के अलावा सत्येंद्र जैन भी इस मामले में जांच के दायरे में हैं।
इसको लेकर ED ने अपनी ECIR दर्ज की थी। ये अस्पताल निर्माण घोटाला करीब 5,590 करोड़ रुपये का है।दरअसल, साल 2018-19 में तत्कालीन दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए 5,590 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी। 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा। इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
आरोप है कि 800 करोड़ खर्च होने के बावजूद केवल 50% काम पूरा हुआ। बिना किसी ठोस प्रगति के LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई। आरोप है कि कई स्थानों पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य शुरू किए गए और ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके साथ ही हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप है।
Up18news/SHABD
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026