यूपी में बीते दो दिनों से मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है, जिसका असर खासतौर पर तराई और दक्षिणी जिलों में दिखाई दे रहा है। इन इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूर्वी और तराई क्षेत्र के लगभग 30 जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, विभाग ने यह भी कहा है कि आज से मानसून की गतिविधि थोड़ी धीमी हो जाएगी और अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में केवल छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके बावजूद पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिलों में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026