आगरा। समाज की आर्थिक समृद्धि के लिए महिला और पुरुष के बीच समानता और सहयोग को बढ़ावा देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब दोनों कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ते हैं, तो न केवल हर घर खुशहाल होता है, बल्कि समाज भी आर्थिक रूप से सशक्त बनता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन और स्टोनमैन हेल्प फाउंडेशन द्वारा 21 दिसम्बर को सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर महिला रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को वाईपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में हुई प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन एवं हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एचईए) के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने बताया कि मेले का उद्देश्य आगरा की औद्योगिक इकाइयों में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह पहल महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है।
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने इस आयोजन को समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी प्रयास बताया उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, अगर महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाए, तो भारत की जीडीपी वृद्धि में 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक का इज़ाफा संभव है। यह कार्यबल का विस्तार आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।
किशोर फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोजगार मेले में स्थानीय महिलाओं को उद्योगों और फैक्ट्रियों में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न कंपनियों और संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं को नौकरी के अवसर, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की नई राह पर ले जाने का वादा है। हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एचईए) के सचिव डॉ. एस.के. त्यागी ने बताया कि मेले के माध्यम से सामाजिक सरोकार की यह अनूठी पहल महिलाओं की औद्योगिक इकाइयों में भागीदारी सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी।
अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहन के इस अभियान की सराहना की।
इस मौके पर स्टोनमैन हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर अस्थाना, प्रदीप वासन, डाॅ. मुनीश्वर गुप्ता, रोमी मगन, अशोक अरोडा़, रानी सिंह, कुसुम महाजन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अयोध्या मंदिर विवाद: एसआईटी जांच के बीच नृपेंद्र मिश्रा ने माना- ‘निगरानी की व्यवस्था शून्य थी, चंपत राय की निष्ठा पर शक नहीं पर व्यवस्था फेल रही’ - June 20, 2026
- अयोध्या का भंडाफोड़ अधर्मियों के ‘शताब्दी समारोह’ को ‘समाप्ति समारोह’ बना देगा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - June 20, 2026
- गोमती का अस्तित्व खतरे में! सीवेज, गाद और कंक्रीट के तटबंधों ने नदी की सांसें थामीं, पर्यावरणविदों ने दी चेतावनी - June 20, 2026