नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
राम मंदिर चढ़ावे पर सपा का सवाल
सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मामला देश भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से सीधा जुड़ा है। उन्होंने इस संबंध में सरकार से स्पष्टीकरण और जवाबदेही की मांग की।
विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव: नीट और दलबदल कानून
विपक्ष ने कई गंभीर विषयों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) के नोटिस दिए हैं कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर सदन में तत्काल चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून में बदलाव के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।
उन्होंने अपने नोटिस में स्पष्ट किया कि वर्तमान कानून अवसरवादी राजनीति के कारण होने वाले सामूहिक दलबदल को रोकने में अक्षम है।
मनीष तिवारी की मांग: असहमति की स्वतंत्रता और अंकुश
मनीष तिवारी ने तर्क दिया कि कानून को इस तरह से संशोधित किया जाना चाहिए कि जहां एक ओर वैचारिक मतभेद के बिना होने वाले सामूहिक राजनीतिक दलबदल पर अंकुश लगे, वहीं दूसरी ओर संसद और विधानसभाओं के भीतर लोकतांत्रिक असहमति रखने वालों के लिए उचित स्थान सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि कानून में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे राजनीतिक अवसरवाद पर रोक लगे और लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे।
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026