मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड हॉरर जॉनर को एक्सप्लोर करने में माहिर रहा है और इस सबसे पसंदीदा जॉनर में नवीनतम जोड़ अभिनव पारीक द्वारा निर्देशित ए वेडिंग स्टोरी है। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन उससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ प्रशंसकों को रहस्यमय दुनिया की एक डरावनी झलक दी है।
इस सुपरनैचरल हॉरर फिल्म एक खुशहाल शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है क्योंकि अशुभ घटनाएँ होने लगती हैं। हॉरर की दुनिया में एक अनूठी गहराई को उजागर करते हुए, ए वेडिंग स्टोरी में प्रभावशाली प्रदर्शनों के साथ शानदार दृश्य और खौफनाक धुनें भी हैं जो निश्चितरूप से लोगों को पसंद आएगी। फिल्म की कहानी मौत की एक परंपरा पर आधारित है जिसने सदियों से देश भर के लोगों को परेशान किया है।
प्यार और अस्तित्व की इस रोमांचक कहानी में मुक्ति मोहन, वैभव तत्ववादी, लक्षवीर सिंह सरन, मोनिका चौधरी, अक्षय आनंद, डॉ. प्लोम खुराना और पीलू विद्यार्थी हैं। ए वेडिंग स्टोरी का निर्माण विनय रेड्डी ने किया है तथा इसका लेखन और निर्माण शुभो शेखर भट्टाचार्य ने बाउंडलेस ब्लैकबक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया है।
-up18News
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026