बांग्लादेश के बागेरहाट में चितलमड़ी उपज़िला में मुसलमानों के समूह ने एक हिंदू घर में तोड़फोड़ कर दी. बांग्लादेश के अख़बार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक़ इस घर में रहने वाले दीपक सरकार की कुछ दिनों पहले बीजेपी के पूर्व प्रवक्ताओं की पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर कुछ लोगों से बहस हुई थी.
बागेरहाट पुलिस के अनुसार 33 साल के दीपक सरकार, चिंगारी गांव के रहने वाले हैं और रविवार दोपहर दो बजे एक समूह ने उनके घर पर हमला बोल दिया. हालांकि, वो भागने में सफल हुए और किसी को चोट नहीं आई.
दूसरी ओर, हमलावरों ने कुनिया इलाक़े में एक सड़क को ब्लॉक कर दिया. दीपक सरकार को हिरासत में लेकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है.
पुलिस के मुताबिक़ एक हफ़्ते पहले दीपक सरकार की कुछ स्थानीय मुसलमानों के साथ चाय स्टॉल पर पैग़ंबर पर टिप्पणी को लेकर बहस हो गई थी.
हमला करने वाले लोग पड़ोसी ज़िले गोपालगंज में इस बयान के ख़िलाफ़ मानव श्रृंखला बनाकर हो रहे विरोध प्रदर्शन से वापस लौटे थे.
-एजेंसियां
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026