उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां संजयनगर के नजदीक सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में बुधवार सुबह सैर करने निकले बुजुर्ग व्यक्ति को सांड ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंट्रल स्टेट कॉलोनी के रहने वाले अक्षय पांडे पीएनबी सिविल लाइंस ब्रांच में डिप्टी मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता कृष्णा नंद पांडे जिनकी उम्र करीब 75 साल थी। वे पीलीभीत की शुगर मिल से केन मैनेजर पद से रिटायर्ड थे। वे डेली सुबह टहलने जाते थे। बुधवार को भी रोज की तरह वे सुबह आठ बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर टहलने निकले थे। इसी बीच सांड ने उन्हें पटक दिया।
रामराज्य: उत्तरप्रदेश,
आर्यावर्त, जिला बरेली।सांड महदेव ने कृष्णानंद पांडेय के ह्रदय पर तेज प्रहार किया जिससे उनकी मौत हो गई। धरती पर धराशाई होने के बाद भी मारते रहे महाराज। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं अब गंभीर समस्या बन गई है।#UttarPradesh #RamRajya pic.twitter.com/UWlW0Sck5X
— Article19 India (@Article19_India) January 25, 2024
सांड का सींग उनके पेट में घुस गई। जिसकी वजह से वह वहीं सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सांड कुछ मिनट तक बुजुर्ग पर हमला करता रहा। जब स्थानीय लोगो ने देखा तब लोगो ने सांड को भगाया।
मॉडल टाउन चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे पर परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उससे पता लग रहा है कि सांड के हमले से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भी उत्तेजित सांड उन पर हमला करता रहा। घटना के बाद इस सांड ने दिनभर गलियों में आने-जाने वाले कई लोगों को दौड़ाया.
-एजेंसी
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026
- Agra News: खेरागढ़ में ‘सिंघम’ रिटर्न; चार्ज संभालते ही SHO हरीश शर्मा का धमाका, 24 घंटे में जयपुर से दबोचा नाबालिग का किडनैपर - March 31, 2026