टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। आम आदमी की थाली से टमाटर नदारद हो गया है। जैसे ही झांसी में कानपुर हाईवे पर दिल्ली जा रहे टमाटर से भरा ट्रक पलटने की खबर इलाके में फैली तो बटोरने के लिए लूट मच गई। सौ रुपए किलो मिल रहे टमाटर की सुरक्षा में रातभर पुलिस घेराबंदी करके पहरा देती रही। टमाटर की सुरक्षा में तैनात पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से आ रहे इस ट्रक में लगभग 18 टन टमाटर लदा हुआ था। इस ट्रक को अर्जुन नाम का व्यक्ति चलाकर बेंगलुरु से लेकर ट्रक दिल्ली जा रहा था। ट्रक जैसे ही रात लगभग दस बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पहुंचा।
तभी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और ट्रक में लदा टमाटर पूरी सड़क पर बिखर गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गयी, जिसे हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहीं, टमाटर बिखरने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गयी और टमाटर को सुरक्षा में ले लिया।
देर रात तक पुलिस टमाटर की सुरक्षा में डेरा डाले रही। ट्रक ड्राइवर अर्जुन ने बताया, ‘वह बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था। टमाटर से भरे ट्रक के अचानक सामने गाय आ गई। जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हेल्पर को मामूली चोट आई है। महिला पीछे आ रही थी, जो ट्रक से टकरा गई, जिस कारण वह घायल हो गई। इस टमाटर को हम अनंतापुर बैंगलोर से लेकर आ रहे थे।
-साभार सहित
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026