लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के भाई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अपर्णा के भाई चंद्रशेखर उर्फ अमन बिष्ट पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। गौरतलब है कि हाल ही में अपर्णा की मां अंबी बिष्ट का नाम भूखंड घोटाले में सामने आया है। अपर्णा, अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक की पत्नी हैं।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष व बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के परिवार की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पहले अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट और अब उनके भाई अमन बिष्ट पर मुकदमा दर्ज हो गया है। चंद्र शेखर सिंह बिष्ट उर्फ अमन बिष्ट पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
फिलहाल इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। लखनऊ की एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक ने उन पर जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
साभार सहित
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026