बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। जहां पर कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया, जिसमें 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में हुई है। हजरतपुर गांव में रहनेवाली 6 साल की मासूम महक गौतम जब बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी।
उसी दौरान करीब 10 कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। उसके शरीर को पूरी तरह नोच डाला, बताया जा रहा है की जब कुत्तों ने हमला शुरू किया तो सभी बच्चे भाग गए थे, लेकिन महक गिर गई थी। इसके बाद बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा। आसपास के लोगों ने जब देखा तो उसको बचाया। लेकिन हॉस्पिटल में बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हमले में बच्ची के गले की सांस नली की नस कटने से हुई मौत
बताया जा रहा है की जब बच्ची घायल हो गई तो उसे परिजन जिला हॉस्पिटल ले गए। वहां से उसे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म थे।गले की सांस नली कट जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार में फैला मातम
इस घटना के बाद परिवार में मातम फ़ैल गया है. बच्ची के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। कुत्तों के हमले में अब तक कई बच्चे घायल हो चुके है तो वही कई बच्चों ने अपनी जान भी गंवाई है। इस घटना के बाद एक फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। अगर समय रहते आवारा कुत्तों को पकड़ लिया होता तो शायद कई जगहों पर बच्चों को बचाया जा सकता था। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में भी रोष है।
साभार सहित
- आंगनवाड़ी भर्ती फर्जीवाड़े पर डीएम मनीष बंसल का बड़ा एक्शन: फर्जी आय प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों की जाएगी नौकरी; लेखपालों और कर्मचारियों पर भी गिरेगी गाज - November 5, 2026
- आगरा कॉलेज में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का फूटा गुस्सा: 20 साल के शोषण के खिलाफ लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - November 5, 2026
- दीपावली से पहले चंबल पांटून पुल चालू: यूपी और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती लोगों को मिली बड़ी राहत, 4 महीने बाद सुगम हुआ आवागमन - November 5, 2026