आगरा: धर्म और तंत्र मंत्र के नाम पर खूब ठगी की जा रही है। जाल साज ऐसे लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं जो परेशान है या फिर इन बातों पर विश्वास करते हैं। ऐसा ही एक मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के चारबाग इलाके का है। तंत्र-मंत्र से कष्ट दूर करने का झांसा देकर 2 युवकों ने 3 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। एक महिला से तो 3 लाख के जेवरात ले गए। अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जब तक ठगी करने वाले युवकों की खोज शुरू की तब तक वह बहुत दूर निकल चुके थे। पीड़ितों ने अब पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक चारबाग, रूई की मंडी निवासी कमल फूलों का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि वो दुकान चले गए थे और मां किशनू देवी घर मे अकेली थीं। वह फूलमाला तैयार कर रही थीं। तभी दो युवक आए। कुर्ता पहने थे। उनके हाथ में एक धर्मस्थल की तस्वीर थी। उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इस पर मां ने पानी लाकर दे दिया। तभी कहने लगे कि तुम्हारे घर में कष्ट हैं। काम सही नहीं चल रहा है। घर को बांध दिया गया है। इसके लिए तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा। मना किया तो उसने मां को कुछ सूंघा दिया जिसके बाद वह जैसा कहता गए माँ करती चली गई। तिजोरी से चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र सब लाकर दे दिए। उन्हें एक कागज की पुड़िया में रखकर बदल दिया। पुड़िया मंदिर में रखने की कहकर दोनों रफूचक्कर हो गए। किशनू ने कुछ देर बाद पुड़िया खोली तो उसमें कुछ ताबीज और लकड़ी के मोती निकले।
मोहल्ले की ओमवती और कुसुमा देवी को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया था। उनसे भी पानी मांगा। हाथ डलवाकर पानी को लाल कर दिया। इससे सभी चकित रह गए। ओमवती से 5 हजार तो कुसुमा से 500 व 100 रुपये ले गए। जब सभी को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया जो पुड़िया उसने दी थी उसे खोल कर देखा तो उसमें लकड़ी और मोती निकले।
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026
- आगरा के बरहन क्षेत्र में सनसनी: 36 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक पर मिले 3 लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी - August 18, 2026