Agra, Uttar pradesh, India. विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महाअभियान 15 जनवरी मकर संक्रांति से प्रारंभ होने जा रहा है। उसके निमित्त समस्त हिन्दू समाज से निजी संग्रह कर भव्य राम मंदिर निर्माण के कार्य में लगाया जाएगा। इसी के तहत आज आगरा छावनी महानगर में जगह-जगह समस्त हिन्दू समाज द्वारा प्रभात फेरी, दोपहर में बाजारों में जनसंपर्क और रात में भव्य मंदिरों में दीपक के साथ आरती की गई। तथा छावनी महानगर का एक कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार डॉ. हरीश रौतेला द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र पर माला व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने समस्त हिन्दू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों से बहुप्रतीक्षित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण सर्वसमाज के योगदान से होगा। संपूर्ण हिन्दू समाज की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महाअभियान शुरू हो गया है। इसके लिए आगरा छावनी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लोक परलोक के कल्याण के लिए सर्वसमाज के योगदान से सेवा कार्य किया जाना सराहनीय कार्य है। सभी को इस अभियान के लिए आना चाहिए और सहयोग करना चाहिए। यह एक बड़ा काम हुआ है और इसके लिए सभी ने काफी प्रयास किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर कार्यवाह खगेश ने कहा कि सहयोग के लिए प्रत्येक परिवार संकल्प ले। प्रभु श्रीराम सृष्टि के नियंता व नायक के रूप में ब्रह्मांड में विद्यमान हैं। आप सभी के सहयोग और दान से मंदिर का निर्माण होगा। जिले का प्रत्येक परिवार इसके लिए संकल्प ले। गांवों और नगरों में टोलियां बनाई जा चुकी है। उनका सहयोग करें, जिससे ये कार्य तीव्र गति से हो। आप सभी के सहयोग बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय नाथ तिवारी द्वारा किया गया।
पंकज खंडेलवाल ने बताया कि आगरा विभाग में महावीर नगर, नामदेव नगर में महाआरती का आयोजन किया गया। शिक्षक समन्वय बैठक राजा बलवंत सिंह टेक्निकल कॉलेज, बिचपुरी पर आयोजित की गई। अभियान प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ व भवेंद्र शर्मा द्वारा शिक्षकों को संबोधित किया गया। रामबाग नगर के बरहन तहसील में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से प्रांत अभियान प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, भवेंद्र शर्मा, अभय प्रताप सिंह, डॉ. अमित रावत, निर्मला दीक्षित, डॉ. विजेंद्र रावत, संजय मंगन, हरेंद्र दुबे, मिक्की ओबरॉय, अशोक ट्रिपल, मुकुल गुलजार, अनूप वर्मा, अभिषेक शर्मा, मनमोहन निरंकारी, प्रमेंद्र जैन, सुमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
- AlaWin Casino – Ervaar live blackjack en roulette in Nederland - August 18, 2026
- Felicebet Casino Overgik Vores Forventninger – Vurdering fra Danmark - August 17, 2026
- Meldingen en Accountbescherming op de Wild Robin Casino App in Nederland - August 17, 2026