खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद कनाडा के पीएम बैकफुट पर हैं। भारत से उसके रिश्ते अब तक के सबसे नाजुक मोड़ पर हैं। आरोप लगाने के बाद अभी तक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सबूत भी नहीं दिखाए हैं। ऐसे में उनके दावों को झूठा करार दिया जा रहा है। इस बीच भारत एक और बड़े एक्शन की तैयारी में है।
कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद्द करने के बाद अब भारत खालिस्तानी आतंकियों पर कार्रवाई कर रहा है। विदेश में भारतीय संस्थानों, काउंसलेट और दूतावास पर हमले के बाद भारत प्रदर्शनकारियों के पासपोर्ट रद्द कर सकती है। उनका ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया का कार्ड भी रद्द हो सकता है।
भारतीय संस्थानों पर हमले के बाद सख्ती की तैयारी
हाल के दिनों में विदेशों में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों के हमले के बाद भारत ने यह ठोस कदम उठाया है। प्रदर्शन करने वालों के OCI कार्ड रद्द हो सकते हैं। हिंसा करने वालों पर भारत में कानूनी कार्रवाई होगी। खालिस्तानी आतंकी और प्रदर्शनकारियों के बारे में भारत के सभी एयरपोर्ट पर जानकारी दी जाएगी।
खालिस्तानियों ने पिछले महीने कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय संस्थानों और दूतावास पर हमला करने वाले खालिस्तानियों की जानकारी भारत ने इन देशों के भी दे दी है। यही नहीं, इन प्रदर्शनकारियों की लिस्ट भी तैयारी की जा रही है।
NIA ने आतंकियों की नई लिस्ट भी जारी की
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जांच ऐजेंसी NIA ने खालिस्तानी आतंकियों की एक नई लिस्ट जारी की गई है। इनमें कुल 19 नाम हैं। इनमें ब्रिटेन में रहने वाले 7 , अमेरिका में रहने वाले 5 खालिस्तानी शामिल हैं। ये वो 19 लोग हैं जो विदेश में रहकर भारत के खिलाफ एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद यह नई लिस्ट जारी की गई है।
- जानकीपुरम जमीन घोटाला: अपर्णा यादव की मां समेत एलडीए के पांच तत्कालीन कर्मियों पर केस दर्ज - September 19, 2025
- Agra News: जिलाधिकारी ने किया उर्वरक गोदामों का औचक निरीक्षण, खाद वितरण में पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश - September 19, 2025
- Agra News: जिलाधिकारी ने की उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश - September 19, 2025