जम्मू/कश्मीर: बाबा बर्फानी के प्रति देश भर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का सिलसिला जारी है। श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सातवें जत्थे में कुल 9,837 श्रद्धालु 361 वाहनों के काफिले के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुए।
प्रशासन के अनुसार, पारंपरिक पहलगाम मार्ग से 188 वाहनों में 5,337 श्रद्धालुओं को भेजा गया, जबकि बालटाल मार्ग से 173 वाहनों में 4,500 श्रद्धालु रवाना हुए। दोनों मार्गों पर सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस जत्थे में 6,684 पुरुष, 2,730 महिलाएं, 21 बच्चे, 320 साधु, 80 साध्वियां और दो ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल हैं। यह बाबा अमरनाथ के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विविधता को दर्शाता है।
बुधवार तड़के से ही भगवती नगर यात्री निवास में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बाबा बर्फानी के हिमलिंग के आकार में कमी आने की खबरों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। यात्रा मार्ग और दोनों आधार शिविरों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि चिकित्सा और आपातकालीन सेवाएं भी चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करें, ताकि श्री अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026