UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक खौफनाक वारदात हुई है। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डा.घनश्याम त्रिपाठी की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। दबंगों ने उन्हें पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि, हमलावरों ने चिकित्सक पर हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए थे। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी घातक चोटें पहुंचाईं। पीड़ित पत्नी ने भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, अब इस घटना पर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
यूपी में जंगलराज व्याप्त! भाजपा नेता के भतीजे ने डाक्टर को पीट पीटकर मार डाला!
सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे के द्वारा डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, अत्यंत दुखद!
मुख्यमंत्री जी आरोपी की संपत्तियों पर कब चलेगा आपका बुलडोजर?
पीड़ित परिवार को कब मिलेगा… pic.twitter.com/T3b6sjU9VO
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 24, 2023
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”यूपी में जंगलराज व्याप्त! भाजपा नेता के भतीजे ने डाक्टर को पीट पीटकर मार डाला! सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे के द्वारा डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, अत्यंत दुखद! मुख्यमंत्री जी आरोपी की संपत्तियों पर कब चलेगा आपका बुलडोजर? पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय?
सुल्तानपुर के एक CHC में तैनात डॉक्टर घनश्याम तिवारी को अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला। फिर शव को रिक्शे पर लादकर मृतक के घर भेज दिया।
यह हत्या करने वाले हत्यारों में प्रमुख रूप से जो अजय नारायण सिंह शामिल है, वो जिले के शीर्ष भाजपा नेता का भतीजा और भाई बताया जा रहा है।
जाहिर… pic.twitter.com/rr7KXSVtXA
— UP Congress (@INCUttarPradesh) September 24, 2023
वहीं, यूपी कांग्रेस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि, सुल्तानपुर के एक CHC में तैनात डॉक्टर घनश्याम तिवारी को अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला। फिर शव को रिक्शे पर लादकर मृतक के घर भेज दिया। यह हत्या करने वाले हत्यारों में प्रमुख रूप से जो अजय नारायण सिंह शामिल है, वो जिले के शीर्ष भाजपा नेता का भतीजा और भाई बताया जा रहा है। जाहिर है! ये अपराधी सत्ता संरक्षित ही होगा।
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026