Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश में आगरा के ताजगंज में गुरुवार को ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद क्रोधित जनता ने गजब कर दिया। सड़क जाम कर दी। लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को दौड़ा लिया। थाना ताजगंज की तोरा पुलिस चौकी पर पथराव किया। फिर उसमें आग लगा दी। चौकी पर मौजूद एक सिपाही को खूब पीटा। वहां से गुजरते निबोहरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी को भी वर्दी में देखकर भीड़ ने अपना निशाना बनाया। दो घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीड़ ने चौकी में रखा वायरलेस और लैपटाप लूट लिया । विवेचना को रखे कागजातों में आग लगा दी। ग्रामीण हादसे का जिम्मेदार पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मान रहे थे। मौके पर आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी पहुंचे।
100 रुपये रिश्वत का आरोप
यह वाकया दोपहर करीब 12:20 बजे का है। ताजगंज के करबना निवासी पवन अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। बताया जाता है कि सामने खड़ी पुलिस को देखकर उसने ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। इससे वह असंतुलित होकर कुछ दूर जाने के बाद सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। इसके नीचे दबकर पवन की मौत हो गई। जानकारी होने पर करबना से दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने चालक से 100 रुपये मांगे थे। रुपये देने से बचने के लिए पवन ने ट्रैक्टर की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस कर्मियों के पीछा करने पर चालक हड़बड़ा गया। इसके चलते हादसा हुआ।
क्यों हुई घटना
आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो भीड़ आक्रोशित हो गई। उसने पुलिस को दौड़ा लिया। इसके बाद चौकी पर धावा बोल दिया। वहां रखा सारा सामान निकालने के बाद सड़क पर रखकर उसमें आग लगा दी। इससे वीआइपी रोड पर अफरातफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
- Luotettava nettikasino 2026: Nettikasino ja jatkuva kehitys - June 13, 2026
- bizzo casino 2026: guía y evaluación detallada - June 12, 2026
- Respin Casino 2026 – Arvostelu ja kokemus - June 12, 2026