मानमानेश्वर महादेव मन्दिर बसई में किया हवन, मंत्रों के साथ दीं आहुतियां
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. माई टूर एडवाइजर आगरा द्वारा अर्जेन्टीना के 18 सदस्यों (महिला व पुरूष) का दल भारत भ्रमण पर आया है। इस दल के सदस्यों ने सनातन संस्कृति को जानने की जिज्ञासा रखी। इसी क्रम में माई टूर एडवाइजर के मनीष शर्मा ने आगरा के मानमानेश्वर महादेव मन्दिर, बसई, ताजगंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया।
विदेशी पर्यटकों के लिए पंडित प्रवीन दत्त शर्मा ने ब्रह्मत्व यज्ञ आयोजित किया। मन्त्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा ने किया। सनातन संस्कृति एवं यज्ञ के बारे में विस्तृत जानकारी से विदेशी पर्यटक दल के सभी सदस्य बहुत प्रभावित हुए। पर्यटकों ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी स्मारकों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन भारद्वाज, बी.पी. शर्मा, विशाल जैन, शिवम् शर्मा, सुनील दुबे, रवि शर्मा, दीपक तिवारी, महेश दुबे, पं. गोपाल जौरारिया आदि उपस्थित रहे।
वृंदावन में बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्रकृष्ण, हिंदू राष्ट्र बनकर ही रहेगा देश
- ‘गड़बड़ी’ के साथ MNV की म्यूज़िक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री - August 22, 2026
- दिल्ली के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने में 7.5 घंटे लग गए, सोचिए गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा- राहुल गांधी - August 22, 2026
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026