बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा कि वृंदावन ऋषि मुनियों की साधना भूमि है। हमारी इच्छा है पूरे ब्रजतीर्थ क्षेत्र से मदिरा का विक्रय बंद होना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कहा कि अब केवल श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ही तैयारी है। सनातन के खिलाफ स्टालिन के बयान पर कहा ये धूर्त, मूर्ख लोग हैं, रावण के खानदान के लोग हैं। इन पर टिप्पणी करना हमारे लिए उचित नहीं। सनातन कभी खत्म होने वाला नहीं। देश हिंदू राष्ट्र बनकर ही रहेगा।
पानीघाट स्थित मलूक पीठ गोशाला में बुधवार को ऋषि पंचमी पर आयोजित सप्तऋषि पूजन महोत्सव में शामिल होने पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राजेंद्रदास महाराज ऋषि परंपरा के सिरमौर हैं। भारत की अद्भुत विभूति हैं, ऋषि परंपरा का दर्शन करना है, तो मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास महाराज के दर्शन करें।
ब्रजवासियों से की मदिरा का विक्रय बंद करने की अपील
कहा ब्रजवासियों से हमारी एक ही अपील है कि पूरे ब्रजतीर्थ क्षेत्र से मदिरा का विक्रय बंद हो जाए, तो हमारी ब्रजभूमि पवित्र रहेगी। मलूकपीठाधीश्वर डा. राजेंद्रदास के जन्मोत्सव पर हमारी यही प्रार्थना है। कहा राममंदिर बनने जा रहा है और अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तैयारी है।
बोले, देश हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा
हिंदू जाग रहा है, वह एक हो रहा है, संत एक मंच पर आ रहे हैं। इन विचारों के पेट में दर्द हो रहा है। हिंदू राष्ट्र के प्रयास के सवाल पर कहा कि हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। ये केवल प्रयासभर नहीं है।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026